अपठित गद्यांश
प्र.1 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनिए :-
झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई को घुड़सवारी के साथ-साथ घोड़ों की भी अच्छी परख थी। एक बार घोड़ों का एक व्यापारी रानी के दरबार में आया। उसके पास एक जैसे दिखने वाले दो घोड़े थे। उसे विश्वास था कि रानी दोनों घोड़ों का एक दाम लगाएँगी, मगर रानी ने कुछ देर देखने के पश्चात् एक घोड़े का दाम एक हज़ार रुपये और दूसरे घोड़े का दाम मात्र पचास रुपये लगाया। व्यापारी ने आश्चर्यचकित होकर रानी से पूछा “रानी जी, दोनों घोड़ों की शक्ल, रंग, कद-काठी में कोई फर्क नहीं है, फिर भी आपने दाम में इतना फर्क क्यों कर दिया?” रानी ने कहा, “जिस घोड़े का दाम मैंने एक हज़ार रुपये लगाया है, वह उत्तम कोटी का स्वस्थ घोड़ा है, और जिस घोड़े का दाम मैंने पचास रुपये लगाया है, वह किसी रोग का शिकार है और उसकी उम्र भी कम है।” रानी की सूझ-बूझ और बुद्धिमानी को देखकर व्यापारी बहुत प्रभावित हुआ।
1. व्यापारी क्या लेकर दरबार में आया ?
(क) घोड़ा (ख) दो घोड़े (ग) संदूक (घ) शस्त्र
2. रानी ने दूसरे घोड़े का दाम लगाया-
(क) पच्चीस रुपये (ख) पचास रुपये (श) सौ रुपये (घ) एक हज़ार रुपये
3. पहले घोड़े में क्या ख़ास बात थी-
(क) निम्न कोठी का स्वस्थ घोड़ा (ख) उच्च कोटी का अस्वस्थ घोड़ा
(ग) उच्च कोटी का स्वस्थ घोड़ा (घ) उत्तम घोड़ा
4. गद्यांश के लिए उचित शीर्षक छाँटिए-
(क) दो घोड़े (ख) घोड़े की सूझ-बूझ
(ग) रानी की सूझ-बूझ (घ) घुड़सवार रानी
5. ‘उत्तम’ शब्द का विलोम होगा-
(क) अधघम (ख) बुरा (ग) स्वस्थ (घ) गंदा
प्र.2 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए:-
भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित जम्मू व कश्मीर एक छोटा- सा राज्य है। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। श्रीनगर इसी राज्य की राजधानी है। श्रीनगर झेलम नदी के दोनों तटों पर बसा बहुत सुन्दर शहर है। एक तट से दूसरे तट तक जाने के लिए झेलम नदी पर कई पुल बने है। श्रीनगर में एक बहुत बड़ी और बहुत सुन्दर झील है । इस झील का नाम ‘डल झील’ है।
(क) जम्मू व कश्मीर भारत की कौन-सी सीमा पर स्थित है ?
उ:————————————————————————–
(ख) श्रीनगर किस नदी के तट पर बसा है ?
उ:—————————————————————–
(ग) श्रीनगर किस राज्य की राजधानी है ?
उ:—————————————————————-
(घ) श्रीनगर में स्थित झील का नाम बताइए ?
उ:—————————————————————-
(ड ) गद्यांश में से कोई दो संज्ञा और विशेषण शब्द छांटकर लिखिए:-
उ:—————————————————————
प्र.3 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए:-
होलेंड यूरोप का एक प्रसिद्ध देश है| यह देश समुंदर तट पर बसा हुआ है | देश को समुंदर के पानी से बचाने के लिए लोगों ने एक बड़ी दीवार बना रखी थी | दीवार के पास के एक छोटे से गांव में एक मजदूर रहता था | इसका बेटा पीटर भी इसी रास्ते से होकर स्कूल जाया करता था | एक दिन पीटर के स्कूल में देर से आने के कारण अध्यापक महोदय ने उसे 2 घंटे के बाद छुट्टी दी | शाम हो गई थी |अचानक पीटर ने दीवारों में से एक जगह बहते पानी को देखा | वह यह सोच कर डर गया कि इससे सारा गांव ही बह जाएगा | उसने थोडे पत्थर इस सुराख में भरे और फिर अपनी हथेली से उस सुराख को रोके रखा | इसे पानी बंद हो गया | उसने सोचा कि किसी भी राहगीर से मैं गांव में खबर करवा दूंगा और लोग आकर दीवार ठीक कर देंगे| रात हो गई मगर वहां कोई भी नहीं आया | पीटर भी सारी रात उसी तरह बैठा रहा |
समुद्र तट पर कौन सा देश बसा हुआ था?
उ:—————————————————————
लोगों ने गांव की रक्षा के लिए क्या किया?
उ:—————————————————————
पीटर किसका बेटा था?
उ:—————————————————————
अध्यापक ने कितने घंटे बाद पीटर को छुट्टी दी?
उ:—————————————————————